कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

उडीसा के सीएम को धमकी भरा ई मेल

भुवनेश्वर। उडीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को एक व्यक्ति ने ई.मेल भेजकर जान से मारने की धमकी दी है। ईमेल भेजने वाले व्यक्ति ने अपना नाम प्रकाश बेहेरा उर्फ बबुली बेहेरा बताया है।
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय ने मामले की जांच पुलिस आयुक्त को सौंप दी है। ईमेल करने वाले शख्स पटनायक से प्रमुख माओवादी नेता सव्य साची पांडा की पत्नी शुभश्री पांडा को रिहा करने की मांग की है। ऎसा नही करने पर उसमे 26 जनवरी का दिन मुख्यमंत्री के लिए आखिरी बताया है।
ईमेल में यह भी कहा गया है कि अगर शुभश्री पांडा को रिहा नही किया गया है तो भुवनेश्वर जेल को बम से उडा दिया जाएगा। शुभश्री पांडा को इस जेल में स्थानांतरित किया गया। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी की राज्य इकाई ने इस गिरफ्तारी के विरोध में कल राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें