भारत समाचार
रेलवे ने हाथ ख़डे किए तो ग्रामीणों ने बना दिया रेलवे स्टेशन

सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 11 बजे इस स्टेशन का उद्घाटन किया। गौरतलब है कि इन तमाम गांवों के लोग काफी समय से यहां स्टेशन बनाए जाने की मांग कर रहे थे। रेलवे की तरफ से फंड की कमी की दलील सुनने के बाद इन लोगों ने खुद ही स्टेशन के निर्माण के लिए राशि एकत्र करनी शुरू कर दी। ताजनगर के सरपंच जुगलाल के मुताबिक गांववालों ने सामूहिक रूप से अपनी जेब से 25 लाख रूपए की रकम इकट्ठा की है, जिससे इस स्टेशन का निर्माण हुआ है।




















