मुंबई। नए माडलों के आधार पर देश में वाहन बनाने वाली प्रमुख कंपनियों ने गत जुलाई माह के दौरान ब्रिकी में इजाफा करते हुए एक शानदार रफ्तार कायम की है। आंक़डों के आधार पर देश में वाहन बनाने वाली सबसे ब़डी कंपनी टाटा मोटर्स की जुलाई में ब्रिकी 41 फीसदी बढ़कर 67799 वाहन दर्ज की गई। जबकि पिछले वर्ष के इसी माह में यह अंाक़डा 48054 वाहन का रहा था।
कंपनी ने बताया कि मौजूदा वित्त वर्ष में अभी तक कुल बिक्री दो लाख 49 हजार 507 वाहन रही है। इसमें निर्यात भी शामिल है। यह पिछले वित्त वष्ü की इसी अवधि के एक लाख 71 हजार 168 वाहन से 46 फीसदी अधिक है। वाहन बनाने कंपनी फोर्ड इंडिया की मौजूदा वर्ष के जुलाई में बिक्री 307 फीसदी की छलांग लगाते हुए 8739 कार हो गई जबकि पिछले वर्ष के इसी माह में यह आंकडा 2146 कार रहा था। बिक्री में नयी छोटी कार फिगो का अत्यधिक योगदान रहा है। पिछले महीने जून के मुकाबले जुलाई में कार बिक्री में 22 फीसदी का इजाफा हुआ है।
मोटर साइकिल और तिपहिया स्कूटर बनाने वाली प्रमुख कंपनी बजाज आटो ने जुलाई में 65 फीसदी अधिक तीन लाख 18 हजार 415 वाहन बेचे है जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में एक लाख 92 हजार 835 वाहन बेचे गए थे।
कंपनी के अनुसार जुलाई में मोटर साइकिलों की बिक्री एक लाख 68 हजार 163 वाहन से 66 फीसदी बढ़कर दो लाख 79 हजार 781 वाहन हो गई है जबकि तिपहिया वाहन की बिक्री 3834 वाहन से 60 फीसदी बढ़कर 24 हजार 103 दर्ज की गई। टीवीएस मोटर्स की जुलाई 2010 में बिक्री 35 फीसदी बढ़कर एक लाख 53 हजार 106 वाहन हो गई जबकि इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह आंक़डा एक लाख 20 हजार 944 वाहन का रहा था। अप्रैल से जून 2010 तक की बिक्री में 32 फीसदी का इजाफा हुआ।
भारत समाचार
नए माडलों के आधार पर वाहनों की बिक्री में तेजी




















