कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चीनी दो रूपये किलो सस्ती मिलेगी

जयपुर। राज्य सरकार ने आयातित चीनी से वैट हटाने का निर्णय लिया है। वित्त विभाग के इस आदेश से चीनी दो रूपए सस्ती हो जाएगी। वर्तमान में चीनी आयात करने पर चार फीसदी कर की वसूली वाणिज्यिक कर विभाग कर रहा था। भारतीय बाजार से खरीद पर कर पहले से ही लागू नहीं था। अब आयातित चीनी पर भी लागू नहीं होगा। इस निर्णय के बाद राज्य में विदेशी चीनी की आवक बढ जाएगी। चीनी में चार फीसीद कर के कारण आयातित चीनी महंगी पडती थी, जो अब सस्ती हो जाएगी। हालांकि अभी स्थानीय बाजार में विदेशी चीनी नहीं है। कृषि विभाग को गन्ने के भाव स्थिर रखने के निर्देश पहले ही दिए जा चुके है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें