कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिहार में जारी है गंडक का कहर

पटना। बिहार के गोपालगंज जिले में गंडक नदी पर बने बचाव बांध के टूट जाने के बाद गंडक नदी का कहर मंगलवार को भी जारी रहा। नदी का पानी और कई नए गांवों में प्रवेश कर रहा है। इस बीच, गंडक के जलस्तर में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है।

पटना स्थित बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक मंगलवार को वाल्मीकी नगर स्थित बैराज के समीप गंडक नदी के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। कक्ष में तैनात कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि शाम को तीन बजे बैराज के समीप गंडक नदी में 1,75,000 क्यूसेक पानी मापा गया जबकि 11 बजे 1,69,400 क्यूसेक जल था। इसी तरह 10 बजे 1,75,000 क्यूसेक तो सुबह छह बजे 1,66,600 क्यूसेक पानी था। इधर, गोपालगंज में गंडक का पानी राष्ट्रीय राजमार्ग 28 तथा बरौली-सीवान मार्ग के ऊपर से बह रहा है जिस कारण इन दोनों मार्गो पर आवागमन ठप्प हो गया है। सिधवलिया प्रखंड के खजुरिया गांव में पानी फैल जाने के कारण इस प्रखंड में दहशत व्याप्त है और लोगों ने सुरक्षित स्थानों पर जाना शुरू कर दिया है। अधिकारियों के अनुसार बाढ़ के पानी के कारण अब तक करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई है। गोपालगंज के जिलाधिकारी बालामुरूगन ने मंगलवार को बताया कि बरौली प्रखंड में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि प्रभावित लेागों को बरौली में बने पांच राहत शिविरों में पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 600 परिवारों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। उनके मुताबिक कई गांवों का जिले से संपर्क पूरी तरह कट चुका है। जल संसाधन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक टूटे हुए तटबंध की मरम्मत का कार्य प्रारंभ करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंडक नदी की बाढ़ से बचने के लिए पायलट चैनल बनाने पर भी विचार किया जा रहा है। इधर, राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव व्यासजी ने मंगलवार को बताया कि गोपालगंज में पांच ब़डे राहत शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव के लिए गोपालगंज को 13.67 करो़ड, छपरा को 4.54 करो़ड तथा सीवान को दस हजार रूपये उपलब्ध करा दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि गोपालगंज में 10 हजार पोलिथिन शीट्स तथा छपरा को 14,500 पोलीथीन शीट्स उपलब्ध करा दिए गए हैं। गोपालगंज में राहत के लिए एक लाख ç`ंटल अनाज तथा छपरा को 60 हजार ç`ंटल अनाज उपलब्ध करा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गोपालगंज के बरौली प्रखंड के सेमरिया गांव के पास रविवार को गंडक नदी का बचाव बांध टूट गया था जबकि 16 सितंबर को मुख्य तटबंध टूट गया था। मुख्यमंत्री ने भी सोमवाार को प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया था।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें