भारत समाचार
साइरस करेंगी हैती के भूकंप पीडितों की सहायता

वेबसाइट कांटेक्ट म्यूजिक डॉट कॉम के अनुसार साइरस ने कहा कि वह हैती के लोगों की सहायता करना चाहती है। उन्होंने कहा कि वह भूकंप पीडितों तक अधिक से अधिक राहत सामग्री और पैसे पहुंचाना चाहती है और इसके लिए वह प्रयास भी कर रही हैं। 17 वर्षीय साइरस ने कहा, ग्रेमी पुरस्कार समारोह के दौरान उन्होंने जो पोशाक पहनी थीं, उसे बेचकर वह हैती के भूकंप पीडितों की सहायता करेंगी।




















