भारत समाचार
10.3 प्रतिशत रही औद्योगिक विकास दर

शुक्रवार को जारी आंकडों के मुताबिक, मंदी से लडने के लिए सरकार द्वारा जारी पैकेज की वजह से औद्योगिक उत्पादन के आंकडें इस बाबत की जा रही भविष्यवाणियों के आसपास हैं। अक्टूबर में मैन्युफैक्चिरिंग प्रॉडक्शन 11.1 प्रतिशत की दर से बढा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसमें 0.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई थीं।
इससे पहले सितंबर में औद्योगिक उत्पादन दर 9.1 प्रतिशत से बढकर 9.6 प्रतिशत पहुंच गई थीं। गौरतलब है कि 2008-09 में औद्योगिक उत्पादन में भारी गिरावट दर्ज की गई थीं और यह 2.6 प्रतिशत पर पहुंच गई थीं। इससे पहले कारोबारी साल यानी 2007-08 में औद्योगिक उत्पादन 8.5 प्रतिशत रही थीं।




















