नई दिल्ली। भारतीय रिजर्व बैक ने सोमवार को जारी एक परिपत्र में कहा कि विदेश जाने वाले भारतीय को ध्यान में रखते हुए अधिक लचीलापन लाने के उद्देश्य से यह वृद्धि की गई है। देश-विदेश आने जाने वाले भारतीय के लिए नकद राशि लेकर चलने की सीमा 5,000 से बढाकर 7,500 रूपए कर दी है। परिपत्र के अनुसार नेपाल और भूटान को छोडकर दुनिया के किसी भी दूसरे देश में जाने वाले भारतीय अब 7,500 रूपए नकद लेकर जा सकेंगे। इसी तरह से किसी भी देश से स्वदेश लौटने के दौरान वे इतनी ही राशि साथ लेकर आ सकेंगे। रिजर्व बैक ने अनुसार जम्मू-कश्मीर के चार जिलों को पर्याप्त बैकिंग सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने की श्रेणी में शामिल किया है। इन जिलों में अनंतनाग, डोडा, कुपवाडा और पुंछ शामिल है।