कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शेष भारत ने तीसरी बार ईरानी ट्राफी पर कब्जा किया

नागपुर, 6 अक्टूबर। ईरानी ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी सोमवार के दिन मैच नहीं खेला जा सका और पारी की बढ़त के आधार पर शेष भारत एकादश की टीम को मुंबई के खिलाफ मुकाबले में विजयी घोषित कर दिया गया। रविवार का पूरी रात हुई बारिश के कारण मैदान बहुत गीला हो गया था और यह खेलने लायक नहीं बचा था।
हालांकि ग्राएंड स्टाफ सुबह से ही मैदान का सुखाने में जुट रहे थे। दोनों मैदानी अंपायरों अमीश साहेबा और शाहवीर तारापोर ने लंच से पहले दो बार पिच का निरीक्षण किया लेकिन हालात में सुधार नहीं होते देखकर आखिरकार दो बजकर दस मिनट पर मैच को समाप्त करने की घोषणा की। चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक शेष भारत का स्कारे चार विकेट के नुकसान पर 352 था और मनोज तिवाडी तथा रिद्धिमान साहा क्रमश 80 और पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।
पहली पारी में 30 रनों की बढत की वजह से शेष भारत ने 20वीं बार और नागपुर में तीसरी बार ईरानी ट्राफी का कब्जा कर लिया है। शेष भारत के कप्तान वीरेद्र सहवाग ने पहली पारी में रविंद्र जडेजा के 77 रनों के योगदान पर प्रशंसा की है। उन्हेंने तेज गेंदबाजों मुनाफ पटेल, एस श्रीसंथन और सुदीप त्यागी की गेंदबाजी की भी सराहना की। वही खिताबी मुकाबले में मिली हार से निराश मुंबई के कप्तान वसीम जाफर ने कहा कि मैच के तीसरे दिन उनकी टीम के ढह जाने से काफी नुकसान हुआ और खिताब हाथ से निकल गया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें