कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मुसीबत टली पर पूरी नहीं

मुंबई/अहमदाबाद। चक्रवाती तूफान "फयान" के बुधवार अपराह अरब सागर के ऊपर भयानक रूप से आगे बढने के साथ ही देश के पश्चिमी तटीय राज्यों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। हालांकि तूफान मुंबई और गुजरात के तटीय इलाके को छोड अब दक्षिणी राज्यों की ओर बढ गया है। इसके बावजूद दिनभर मुंबई में स्कूल, कॉलेज और कार्यालय बंद रहे।
भारी बारिश के बीच जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महाराष्ट्र के अलीबाग, रायगढ, बृहन्मंबई व ठाणे जिलें में तथा गुजरात के वलसाड जिले में भारी बारिश वे तेज हवाए चलने की संभावना व्यक्ति की है। जिन इलाकों में ये तूफान जाएगा वहां तटीय बस्तियां क्षतिग्रस्त हो सकती है।
सभी राज्यों मे प्रशासन, पुलिस नागरिक व परिवहन प्राधिकरणों, अग्रिशमन विभाग, होम गार्ड, तय रक्षक व नौसेना जैसी सभी आपदा नियंत्रण एजेसियों को मौसन संबंधी किसी भी तरह की आपदा से निपटने के लिए हाईअलर्ट कर दिया गया है। लगातार बारिश और बादलों के कारण दिनभर मुंबई में कई उडाने में देरी हुई। शहर के मुख्य मार्गो पर यातायात जाम की स्थिति बनी रही। तीनों लाइनोे की रेलवे सेवा आशिंक रूप से बाधित थी। स्पेशल ट्रेनो के जरिए पूरी की गई थी यातायात व्यवस्था। मध्य प्रदेश में भी अगले 24 घंटो में सामान्य व 48 घंटों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें