लंदन। ब्राजीलियन मॉडल जीजस लुज और पॉप गायिका मडोना अब एक-दूसरे से अलग हो गए है। इन दोनों के बीच 28 साल का एज गैप था और यही वजह थीं कि दोनों के बीच आपसी तालमेल न हो पाने से दोनों के रास्ते अलग हो गए। वैसे इन दोनों के अलग होने की वजह दोनों का बिजी शेड्यूल भी बताया जा रहा हैं।
गौरतलब है कि 51 साल की मडोना अपने पति से तलाक के बाद 23 साल के मॉडल लुज के साथ प्रेम-प्रसंग में थीं। सूत्रों की मानें तो इस रिश्ते को तोडने के लिए लुज ही आगे आए।