कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सैफ के साथ उदयपुर मे जन्मदिन मनाने आई करीना

उदयपुर, 20 सितंबर। बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और उनके खास दोस्त व अभिनेता सैफ अली खान शनिवार दोपहर दो बजे महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर किंगफिशर के विमान से मुंबई से उदयपुर आए। यहां हवाई अड्डे पर प्रशंसकों की भीड में भी सैफ ने करीना का पूरा ख्याल रखा।
प्रशंसकों और मीडिया वालों की भीड को देखकर करीना घबरा गई, लेकिन सैफ ने उनका हौसला बढाते हुए उनका हाथ पकडकर कार तक पहुंचाया। 21 सितंबर को करीना कपूर उदयपुर में सैफ के साथ अपना जन्मदिन मनाएंगी। करीना और सैफ का रविवार को एक मैग्जीन के लिए फोटोसेशन होगा। सोमवार को होटल उदयविलास में ही बर्थडे पार्टी होगी। इस पार्टी में उनके निजी मित्रों के शामिल होने की संभावना है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें