कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एचडीएफसी सीईओ का पद छोडेंगे दीपक पारेख

नई दिल्ली। एचडीएफसी लिमिटेड के चेयरमैन और सीईओ दीपक पारेख 31 दिसंबर 2009 को अपना पद छोड देंगे। 1 जनवरी 2010 को कंपनी के उपाध्यक्ष और प्रबंध निदेशक केके मिस्त्री उपाध्यक्ष और सीईओ का पद ग्रहण करेंगे। इस फेरबदल के बाद पारेख एचडीएफसी के गैर कार्यकारी अध्यक्ष बने रहेंगे, जो समूह की होल्डिंग कंपनी है, जिसमें एचडीएफसी बैंक भी शामिल हैं। कंपनी ने कहा कि मिस्त्री अब कंपनी के कुल परिचालन के लिए जिम्मेदार होंगे और रेणु सूद जो फिलहाल संयुक्त प्रबंध निदेशक हैं उन्हें प्रबंध निदेशक नियुक्त किया जायेगा। कंपनी के सीनियर जनरल मैनेजर एंड चीफ ट्रेजर्र वी. श्रीनिवासन रंगन को कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया जायेगा। यह नियुक्ति 1 जनवरी 2010 से प्रभावी होगी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें