भारत समाचार
भारत ने पाक के समक्ष रखा विदेश सचिव वार्ता का प्रस्ताव

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित बैठक के नतीजों के बारे में कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता। गौरतलब है कि भारत पाकिस्तान के साथ फिर से वार्ता शुरू करने की इच्छा जताता रहा है, मगर साथ ही वह यह भी कहता रहा है कि इस्लामाबाद मुंबई आतंकी हमले की जांच में संतुष्टि लायक कोई कदम उठाए तो सामान्य स्थिति बनाने में आसानी रहेगी। इधर, गृहमंत्री पी. चिदंबरम भी इसी माह सार्क बैठक में भाग लेने इस्लामाबाद जा रहे हैं। इसमें दोराय नहीं कि 26/11 के हमले के बाद किसी भारतीय मंत्री की पहली पाकिस्तान यात्रा भारत-पाक रिश्तों पर केंद्रित रहेगी। इस हमले के बाद दि्वपक्षीय वार्ता के द्वार बंद हो गए थे और दोनों के रिश्ते काफी खराब स्थिति में पहुंच गए थे। विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने कहा कि चिदंबरम अपनी इस यात्रा के दौरान पाकिस्तानी गृहमंत्री और वहां के अन्य नेताओं से गंभीर चर्चा करने का प्रयास करेंगे। हम पाकिस्तान का ध्यान आतंकवाद पर केंद्रित करना चाहेंगे।




















