मुंबई। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन देश के शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 434 अंक लुढककर 15,790 पर और एनएसई का निफ्टी 126 अंक गिरकर 4,718 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 2.47 प्रतिशत की कमजोरी रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 2.6 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 3.35 प्रतिशत की तेज गिरावट रहीं। सेक्टोरल इंडेक्सेस में रियलटी इंडेक्स 4.41 प्रतिशत नीचे आया, मेटल इंडेक्स 4.35 प्रतिशत गिरा और पीएसयू इंडेक्स 3.65 प्रतिशत फिसलकर सिमटा। निफ्टी के जो शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे उनमें रैनबैक्सी, जे पी एसोसिएट्स, हिंडाल्को, टाटा स्टील और सेल प्रमुख रहे। वहीं, निफ्टी का कोई भी शेयर बढत नहीं बना पाया। दोपहर 2 बजकर 27 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 417 अंक लुढककर 15,807 पर और एनएसई का निफ्टी 124 अंक की गिरावट के साथ 4,720 पर कारोबार कर रहा था।