भारत समाचार
34 साल के हुए अभिषेक

अभिषेक बच्चन ने आज अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों से मिल रहे बधाई संदेशों के जवाब में टि्वटर पर लिखा है मैं यह साबित करने के लिए इस साल और कडी मेहनत करूंगा कि मैं आपका प्यार पाने के लायक हूं और आपकी उम्मीदों की कसौटियों पर खरा उतर रहा हूं। >बधाई संदेशों के लिए अपने प्रशंसकों को आभार व्यक्त करते हुए अभिषेक बच्चन ने लिखा है, आपका यह कर्ज मैं कभी नहीं उतार पाउंगा। बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और मशहूर अदाकारा जया बच्चन के पुत्र अभिषेक इस वर्ष बॉलीवुड में एक दशक पूरा कर रहे है। अभिषेक बोस्टन विश्वविद्यालय में चल रही अपनी पढाई को बीच में ही छोडकर अभिनय करने के लिए उस समय वापस आ गए जब उनका परिवार एक कठिन दौर से गुजर रहा था। वर्ष 2000 में उन्होने बडे पर्दे पर जे.पी. दत्ता की फिल्म रिफ्यूजी से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म ने अभिषेक को फिल्म उद्योग में एक अभिनेता के रूप में पहचान दिलाई थीं।




















