दुबई। एयर एशिया ने मलेशिया से संयुक्त अरब अमीरात के बीच अपनी विमान सेवा बंद करने का फैसला किया है। एयर एशिया के कुआलालपुर से आबूधाबी के बीच तीन महीने पूर्व ही विमान सेवा शुरू की थी। आर्थिक कारणों के चलते इसें 21 फरवरी से बंद कर दिया जाएगा। एयर एशिया ने किफायती विमानों की संख्या में वृद्धि होने के बाद इसके जल्दी ही दोबारा शुरू होने की उम्मीद जताई है। एयर एशिया की यह निर्णय ऎसे समय आया है जब अबूधाबी विमान प्राधिकरण ने हाल ही में गत वर्ष के आंकडे जारी किए है। दक्षिण पूर्व एशिया के लिए कम कीमतों पर टूरिस्ट पैकेज उपलब्ध कराने वाली एयर एशिया भारतीय यात्रियों में काफी लोकप्रिय है।