कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल: खेलगांव में उच्च गति वाले इंटरनेट की सुविधा

नई दिल्ली। स्वीडेन की दूरसंचार उपकरण बनाने वाली दिग्गज कंपनी एरिक्सन ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खेलगांव में अधिकारियों को उच्च गति वाले ब्रॉडबैंड युक्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी।

कंपनी ने इस सुविधा को मुहैया कराने के लिए फाइबर ऑप्टिक केबल नेटवर्क स्थापित किए हैं। कंपनी ने एक बयान में बताया, ""एरिक्सन ने खिलाडियों को 24 घंटे उच्च क्षमता की संचार सुविधा मुहैया करने के लिए पूरी तैयार कर ली है। कंपनी को खेलगांव में 8,000 गणमान्य व्यक्तियों, एथलीटों और टीम के अधिकारियों के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराएगी। ये लोग 63.5 हेक्टर क्षेत्र में फैले खेलगांव के 1,168 फ्लटों में ठहरे हुए होंगे।"" राजधानी में तीन से 14 अक्टूबर के बीच होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान 71 देशों के करीब 8,000 से अधिक प्रतिभागी और अधिकारी भाग लेंगे। वर्ष 1982 के एशियाड के बाद भारत में यह सबसे ब़डा खेल आयोजन है।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें