कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कॉर्पोरेट ऋण की ब्याज दरें बढ सकती है

मुंबई। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर केसी चक्रवती ने शुक्रवार को कहा कि अल्पकालिक कॉरपोरेट ऋण जैसे कुछ खंडो में ब्याज दरें बढ सकती हैं। ऎसा उचित ब्याज दर तय न किए जाने के कारण होगा, लेकिन आम तौर पर दरें स्थिर रहेंगी। कुल ब्याज दरें वही रहेंगी, हालांकि जिन खंडों में ब्याज दरों निर्धारण उचित तरीके से नही हुआ है उसमें आप थोडी बढोतरी देख सकते है, अल्पकालिक कॉरपोरेट ऋण की तरह। बैंक आम तौर पर ग्राहकों विशेष तौर पर कॉरपोरेट ग्राहकों को बेंचमार्क प्रधान ऋण दर (बीपीएलआर) से सस्ती दर पर ऋण मुहैया कराते हैं, जिसे सब-पीएलआर दर के तौर पर जाना ताजा है। चक्रवर्ती ने कहा कि बुनियादी ढांचा क्षेत्र को धन मुहैया कराने के लिए बैकिंग प्रणाली के पास पर्याप्त नकदी हे हालांकि आने वाले समय में कॉरपोरेट ब्रांड बाजार के लिए धन की आपूर्ति बढानी होगी, ताकि भारी भरकम निवेशी की मांग को पूरा किया जा सके।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें