मुंबई। देश के शेयर बाजार में शनिवार के विशेष कारोबारी सत्र की शुरूआत बढत के साथ हुई। सुबह 11.10 बजे बीएसई का सेंसेक्स 120 अंक की बढत के साथ 15,911 पर और एनएसई का निफ्टी 33 अंक की मजबूती के साथ 4,752 पर कारोबार कर रहा है। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 1.15 प्रतिशत की गिरावट दिख रही है। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.08 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 1.31 प्रतिशत की बढत है। शुरूआती कारोबार में आरआईएल, एम एंड एम, आरकॉम, एसीसी और इंफोेसिस जैसे शेयरों में सबसे ज्यादा बढत देखने को मिल रही है। हालांकि, एक्सपट्र्स का मानना है कि आज बाजार एक सीमित दायरे में ही रहेगा।