जोहानसबर्ग, 1 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान ग्रीम स्मिथ मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत में आगामी आठ अक्टूबर से होने वाली टी-20 चैपियंस लीग से नाशुआ कैप कोबरा की तरफ से नहीं खेलेंगे। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने चिकित्सीय समिति के प्रमुख डॉ. शुएब मंजरा से सलाह मशविरा करने के बाद कहा कि स्मिथ मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चैपियंस लीग मे नहीं खेलेंगे।