कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गुजरात से सज धज कर निकली पहली नैनो

साणंद (गुजरात)। पश्चिम बंगाल के सिंगुर से गुजरात के साणंद पहुंचे टाटा मोटर्स संयत्र का बुधवार को मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया। यह नया संयंत्र प्रति वर्ष दो लाख 50 हजार कारों का उत्पादन करेगा। लगभग 1100 एकड पर बनाया गया यह संयंत्र अहमदाबाद-विरामगाम राजमार्ग पर साणंद के निकट छारोडी गांव में है।
मोदी दोपहर 12 बजकर 11 मिनट पर टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा की मौजूदगी में साणंद कारखाने का उद्घाटन करने के बाद यहां निर्मित पहली नैनो कार को कारखाने से चलाकर बाहर आए। इस मौके पर कंपनी के अध्यक्ष रतन टाटा ने कहा, ""हम गुजरात के हैं और यहां वापस आकर बहुत खुश हैं।"" उन्होंने कहा, ""यह बताने में मुझे गर्व महसूस हो रहा है कि अब हम देश के बाहर भी कार उत्पादन करने में सक्षम हैं।"" टाटा ने गुजरात में नैनो संयंत्र के लिए एक नया ठिकाना ढंूढ़ा, जब वर्ष 2008 में ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिंगुर में संयंत्र लगाने का विरोध किया।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें