नागपुर। विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) ने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मे उनके 20 साल पूरे करने पर रविवार को उन्हें सम्मानित किया गया। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पहले क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की समाçप्त के बाद वीसीए के अध्यक्ष सुधीर डाबिर ने सचिन को उनके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतरीन उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। भारत और दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाडियों की मौजूदगी में डाबिर ने सचिन को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वीसीए अध्यक्ष ने स्मृतिचिन्ह देने के बाद सचिव की दो दशक से ज्यादा की उपलब्धियों पर उन्हें बधाई दी और लगातार इतने लंबे समय से अपने प्रशंसकों के मनोरंजन के लिए सचिन का आभार जताया।