पटना। बिहार में सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के 48 घंटे के बंद को देखते हुए राज्य में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। राज्य में बंद का यातायात व्यवस्था पर खासा असर प़डा है। राज्य में त्योहारी मौसम के दौरान बंदी के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना प़ड रहा है। राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही ठप्प हो जाने से यात्रियों के सामने भारी मुश्किलें पैदा हो रही हैं। राज्य में नक्सलियों के बंद के दौरान अब तक कहीं से कोई ब़डी वारदात की सूचना नहीं है।
बंद के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक पी$ के$ ठाकुर ने सोमवार को बताया कि पूर्व की नक्सली वारदातों से सबक लेते हुए इस बार काफी सतर्कता बरती जा रही है। ठाकुर ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं तथा सभी पुलिस थानों को अलर्ट कर दिया गया है। सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को सरकारी भवनों, खासकर विद्यालयों के भवनों पर क़डी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है। रेलवे स्टेशनों तथा छोटे-छोटे स्टेशनों पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है तथा रेलवे पटरियों की निगरानी की जा रही है। रेलवे विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक बंद को लेकर सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि नक्सलियों ने सोमवार को 12 बजे रात से ही बिहार सहित सात राज्यों में 48 घंटे के बंद का एलान किया है।
भारत समाचार
बिहार में नक्सलियों का बंद, सुरक्षा व्यस्था चौकस





















