कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सली हिंसा त्यागें तो हम हर विषय पर बात करने को तैयार: चिदंबरम

कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री पी चिदंबरम ने मंगलवार को कहा कि अगर नक्सली हिंसा छो़डते हैं और सभी मुद्दों को सोहार्दपूर्ण तरीके से सुलझाने की इच्छा जताते हैं तो केंद्र उनसे बात करने के लिए तैयार है। नक्सल प्रभावित चार राज्यों पश्चिम बंगाल, उ़डीसा, बिहार, झारखंड के वरिष्ठ प्रतिनिधियों के साथ यहां बैठक करने के बाद चिदंबरम ने कहा, हम नक्सलियों से अधिक कुछ करने को नहीं कह रहे वे केवल हिंसा छो़डते हैं यानी कि वे हिंसा रोकने का आह्वान करते हैं तो हम उनके साथ किसी भी विषय पर बात करने के लिए राजी हैं। चिदंबरम ने साथ ही नक्सलियों को यह चेतावनी भी दे दी कि अगर वे हिंसा नहीं त्यागते हैं तो उनके खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, "चार सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में केंद्रीय बल नक्सलियों के नियंत्रण वाले क्षेत्रों को अपने नियंत्रण में लेने का प्रयास करेंगे। वहां नागरिक शासन लाना बहुत जरूरी है। हम ध्यान रखेंगे कि इस कार्रवाई में निर्दोष नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचे। नक्सल प्रभावित राज्यों में अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे और बहुत जल्द कानून का शासन लागू किया जाएगा।" उन्होंने नक्सली समस्या से निपटने में सुरक्षा बलों की अब तक की कार्रवाई से संतोष प्रकट किया।
चिदंबरम ने कहा इन सभी राज्यों में माओवादी विरोधी कार्रवाई धीमी लेकिन संतोषप्रद है। उन्होंने कहा कि बैठक में नक्सलियों के खिलाफ अभियानों पर चर्चा की गई। चिदंबरम ने कहा, झारखंड और उ़डीसा में नक्सली गतिविधियों पर रोक में सफलता मिली है। हालांकि इस बैठक में झारखंड और बिहार के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हुए। इस बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सभी मुख्यमंत्री नक्सलियों के खिलाफ अपनाई जा रही रणनीति से सहमत हैं। झारखंड के अधिकतर जिले नक्सल प्रभावित हैं और बिहार के भी कई जिलों में नक्सलियों का खासा आतंक है। बैठक में झारखंड का नेतृत्व उप मुख्यमंत्री ने किया वहीं बिहार के गृह सचिव ने इस बैठक में हिस्सा लिया। उधर इस बारे में नीतिश कुमार ने कहा, मैं गत शनिवार और रविवार को दिल्ली में बैठक में आया था। हर समय राज्य से बारह रहना संभव नहीं है। इस समस्या के बारे में उन्होंने कहा, हमने केंद्र सेे सुरक्षा बलों की 25 कंपनियां मांगी थी जो अभी तक नहीं मिली हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें