मुंबई, 25 सितंबर। दिनभर चले उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में कारोबार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 88.43 अंक नीचे 16,693 पर और एनएसई का निफ्टी 27.60 अंक गिरकर 4,958 पर बंद हुआ। लेकिन मंझोले और छोटे शेयरों का प्रदर्शन आज दिग्गज शेयरों की तुलना में बेहतर रहा। आज सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.32 प्रतिशत, बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.65 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 0.91 की मजबूती दर्ज की गई। फार्मा और ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में बढ़त रही, जबकि मेटल और आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। दोपहर 2 बजकर 25 मिनट पर बीएसई का सेंसेक्स 58 अंक की गिरावट के साथ 16,724 पर और एनएसई का निफ्टी 23 अंक नीचे 4,964 पर कारोबार कर रहा था।