कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हमने किंग्स इलेवन टीम नहीं खरीदी : हीरो होंडा

नई दिल्ली। हीरों होंडा ने उन खबरों का खंडन किया है जिसमें यह कहा गया है कि उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब टीम को खरीद लिया है। पंजाब टीम मालिकों में से एक मोहित बर्मन ने भी इस खबर का खंडन किया है। कल मीडिया खबर आई थी कि नेस वाडिया और प्रीति जिंटा की टीम पंजाब को हीरो होंडा ने 12 सौ करोड रूपए में खरीद लिया है। लेकिन हीरो होंडा ने इसे गलत खबर बताया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले पंजाब टीम में काफी मतभेद चल रहा था जिसके चलते ही युवराज सिंह को कप्तानी से हटाकर कुमार संगकारा को पंजाब की कमान सौंपी गई थी। 12 मार्च से आईपीएल सीरीज का तीसरा संस्करण शुरू होने वाला है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें