कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अमेरिकी ओपन : बोपन्ना-कुरैशी की जो़डी फाइनल में हारी

न्यूयार्क। अमेरिकी ओपन के युगल मुकाबले के फाइनल में भारतीय डेविस कप टीम के सदस्य रोहन बोपन्ना और उनके पाकिस्तानी जो़डीदार एसाम उल-हक-कुरैशी की जो़डी अमेरिकी ब्रायन बंधुओं-बॉब और माइक से हार गई। बोपन्ना-कुरैशी की जो़डी फाइनल मुकाबले में ब्रायन बंधुओं से 7-6 (5), 7-6 (4) से हार गई।
इस तरह बोपन्ना-कुरैशी अपना पहला ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने में असफल रही जबकि ब्रायन बंधुओं ने नौवां ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम किया। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के फाइनल में जगह बनाने के प्रयास के दौरान बोपन्ना-कुरैशी की 16वीं वरीयता प्राप्त जो़डी ने अर्जेटीना के एडवर्डो श्वांक और हिरासियो जेबालोस की जो़डी को 7-6 (5), 6-4 से पराजित किया था। इस जो़डी ने मंगलवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम के डिक नार्मन और दक्षिण अफ्रीका के वेल्से मूडी की 10वीं वरीयता प्राप्त जो़डी को 7-5, 7-6 (2) से पराजित किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें