लंदन। हॉलीवुड अभिनेत्री एने हैथअवे ने एलिस इन वंडरलैड फिल्म में लीड रोल अदा करने से मना कर दिया है। दरअसल हैथअवे अपनी प्रिटी गर्ल वाली इमेज से उब चुकी है इसलिए एलिस इन वंडरलैड का लीड रोल उन्हें रास नहीं आया और उन्होंने इसे ठुकरा दिया। 27 साल की हैथअवे को टिम बर्टन की फिल्म में एलिस का किरदार अदा करने को कहा गया था लेकिन इसके बदले उन्होंने व्हाइट क्वीन फिल्म का किरदार कबूल किया। वे एक जैसे रोल नहीं निभाना चाहती।