कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

शाहिद-सलमान की दुश्मनी दोस्ती में बदली

नई दिल्ली, 28 अगस्त। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहिद कपूर में दोस्ती हो गई है। दोनो के बीच लंबे समय से चल रही दुश्मनी अब दोस्ती में बदल गई है। खबर है कि शाहिद ने सलमान के कार्यक्रम "दस का दम" में जाने के लिए हामी भर दी है। इस कार्यक्रम पर वो रानी मुखर्जी के साथ अपनी आने वाली फिल्म "दिल बोले हडिप्पा" का प्रचार करते हुए नजर आएंगे।
गौरतलब है कि 2006 में "रॉक स्टार कन्सर्ट" के समय से ही सलमान और शाहिद एक-दूसरे को नजरअंदाज कर रहे है। दरअसल कन्सर्ट के दौरान सलमान अपने स्टेप ठीक से नही कर पा रहे थे, तब शाहिद ने सलमान की मदद के लिए हाथ बढाया, लेकिन सलमान ने शाहिद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया और उन्हें अकेला छोड देने के लिए कहा। इतना ही नही सलमान ने सतीश कौशिक की फिल्म "मिलेंगे-मिलेंगे" को भी ठुकरा दिया क्योंकि फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें