कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

3जी सेवा पेश करेगी बीएसएनएल

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की 3जी सेवा एक साल से भी कम समय में 318 शहरों में पेश की जा चुकी है। बीएसएन के 3जी ग्राहको का आंकडा इस समय 8.56 लाख पर पहुंच गया है। कंपनी के बयान के मुताबिक बीएसएनएल की यह सेवा चालू वित्त वर्ष के अंत तक चार सौ शहरों में चालू हो जाएगी। तथा सितंबर, 2010 तक 760 शहरों में 3जी सेवा लांच कर दी जाएगी। बीएसएनएल की 3जी सेवा 22 फरवरी, 2009 को शुरू हुई थी और 27 फरवरी, 2009 को इसे वाणिज्यिक तौर पर उत्तरी और पूर्वी क्षेत्र 11 शहरों में पेश किया गया था। दक्षिण क्षेत्र में भी यह सेवा शुरू हो चुकी है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें