राजहारामाइन्स/छतीसगढ, 14 सितंबर। पांचवी राष्ट्रीय युवा चैपियनशिप में आंघ्र प्रदेश की भारोतोलक एम संताषी ने पहले दिन लडकियों की 48 किग्रा भार वर्ग में दो नये राष्ट्रीय रिकॉड बनाये। संतोषी ने स्त्रैच में 67 किग्रा तथा क्लीन एवं जर्क मे 83 किग्रा भार उठाकर कुल 150 किग्रा भार उठाने का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया तथा स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने महाराष्ट्र की सुप्रिया पाटिल के 2003 में बनाये गये 145 किग्रा के रिकॉर्ड को तोड दिया। संतोषा का क्लीन एवं जर्क में 83 किग्रा भार उठाना भी नया राष्ट्रीय रिकार्ड है। पिछला रिकार्ड बी उषा के नाम पर 81 किग्रा का था जो उन्होंने 2007 मे उम्मान में एशियाई युवा चैपियनश्पि में बनाया था।