कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हॉलीवुड के निर्देशक आर्थर पेन नहीं रहे

लास एंजेलिस। हॉलीवुड के दिग्गज निर्देशक और "बोनी एंड क्लाइड" के निर्देशन से महशहूर हुए आर्थर पेन का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक पेन के पुत्र मोली ने स्थानीय समाचार पत्र "लास एजेंलिस टाइम्स" को बताया कि न्यूयार्क स्थित आवास पर मंगलवार रात को उनका निधन हो गया। पेन ने अपनी पहली फिल्म "द लेफ्ट हैंडेड गन" का निर्देशन वर्ष 1958 में किया। इससे पूर्व उन्होंने कई प्रतिष्ठित नाटकों का निर्देशन किया था। वर्ष 162 में फिल्म "द मिरेकल वर्कर" को ऑस्कर के लिए नामित किया गया था। इस फिल्म में काम करने वाले अभिनेता पैनी डयूक और अभिनेत्री एनी बेनक्राफ्ट को ऑस्कर पुरस्कार मिला था। पेन ने इसके अलावा "द चेस", "मिकि वन", "एलीस रेस्टोरेंट" और "लिटिल बिग मैन" जेसी मशूर फिल्मों का निर्देशन किया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें