भारत समाचार
विश्वकप तक बर्बाद हो जाएगी हाकी : पूर्व चैंपियन

राजपाल को कप्तान क्यो बनाया गया। प्रभजोत की उपेक्षा क्यो हुई और हाकी टीम गुटबाजी की शिकार क्यो है, जैसे सवालों पर पूर्व चैपियन भी वहीं मानते है जैसी मीडिया की सोच है। पलट कर कहते है हाकी इंडिया से पूछे अजितपाल, जफर इकबाल, धनराज पिल्ले और जगबीर से क्यो नहीं पूछते। क्यो ब्रासा और हरेन्द्र सिंह से सवाल नहीं करते। ज्यादादर खिलाडी अपना नाम सामने नहीं लाना चाहते, लेकिन वे उन लोगों से सख्त नाराज है, जोकि खेल मंत्रालय में गहरी पैठ रखते है, जो हाकी इंडिया से सगे है और जिनके कारण हाकी खिलाडी बगावत पर उतरते है तो दूसरे दिन वहीं लोग साठ-गांठ कर और अपने स्वार्थ साध कर खिलाडियों को चुप भी करा देते है। परगट सिंह, अशोक कुमार और सलम शेर खान जैसे नामी खिलाडियों पहले ही कह चुके है कि उनके बीच के लोग ही हाकी के नाम पर लूट मचा रहे है।




















