नई दिल्ली। पेट्रोलयम पदार्थो का विपणन करने वाली सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बडी कंपनी इंडियन ऑयल कापोरेशन ने परमाणु ऊर्जा के आगे बढने के लिए परमाणु ऊर्जा निगम के साथ एक सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की दोनों कंपनियों के बीच इसी महीनें की चार तारीख को यह समझौता हुआ है। सूत्रों के अनुसार परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में व्यापक संभावनाएं मौजूद है इसलिए दोनों कंपनियों इस क्षेत्र में मिलकर अपनी भूमिका निभायेगी। मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि इसके लिए तकनीकी वाणिज्यिक शर्ते जिनमें परमाणु ईधन का स्त्रोत तथा संयंत्र की उत्पादन क्षमता के बारे में बाद में फैसला किया जायेगा।