पोर्ट ऑफ स्पेन। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के घर से चोरी के कुछ सामान पुसिल ने बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। त्रिनिदाद पुलिस के अनुसार एक लाख डॉलर, लैपटॉप, ऑटोग्राफ किया हुआ बल्ला और कुछ बल्लेबाजी पैड बरामद किए है। लारा के घर में काम करने वाली नौकरानी से पूछताछ के बाद पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। सेट क्लेयर पुलिस स्टेशन में लारा द्वार दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) के अनुसार उनके घर से दो लाख नगद, जेवरात तथा आस्ट्रेलिया सरकार द्वारा दिया गया ऑर्डर ऑफ आस्ट्रेलिया पदक चोरी हुए है। घटना के दिन लारा शाम को चार बजे अपने घर से निकले थे और फिर शाम सात बजे वापस आ गए थे। इसके बाद वह सोने चले गए थे। सुबह वह जल्दी उठे और देखा कि उनके शयनकक्ष में कुछ कीमती सामान गायब है।