मुम्बई। डॉलर में मुनाफावसूली और शेयर बाजारों के गिरने के बीच अंतरबैकिंग मुद्रा बाजार में बुधवार को रूपया 17 पैसे मजबूत शेयर 46.49 रूपए प्रति डालर पर रहा। पिछले कारोबारी दिवस में यह 46.6 रूपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। मुद्रा बाजार में डॉलर की जमकर बिकवाली गई। आयात को और तेल कंपनियों ने डॉलर की खरीदारी की। निर्यातकों ने डॉलर की बिकवाली की।