नई दिल्ली। मीडिया की आपाधापी पर आधारित बहुचर्चित फिल्म "पीपली लाइव" में किसान का किरदार निभाने वाले नत्था ऊर्फ ओमकार दास मानिकपुरी अब जल्द ही एक पत्रकार के रूप में नजर आएंगे।
फिल्मी पर्दे पर नहीं बल्कि रियल लाइफ में वे समाचार चैनल "लाइव इंडिया" के लिए बिहार चुनाव कवर करेंगे। मानिकपुरी इस समाचार चैनल के बिहार चुनाव पर आधारित कार्यक्रम "पटना लाइव" में एक पत्रकार के रूप में चुनाव से जु़डी खबरों को पेश करेंगे। वे इस दौरान बिहार के तमाम इलाकों का दौरा करेंगे और राजनीतिक प्रभाव का जायजा लेंगे। "लाइव इंडिया" के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुधीर चौधरी ने एक बयान में कहा, ""नत्था का किरदार हमारे ग्रामीणों इलाकों में बसने वाले समाज की क़डवी सच्चाई का बेहतरीन उदाहरण है।"" उन्होंने कहा, ""हम अपने चैनल "लाइव इंडिया" के जरिए बिहार चुनाव के दौरान सही चीजों को रखना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि देश हमारे साथ आए और राज्य के मामलों से अच्छी तरह से वाकिफ हो।"" चौधरी ने कहा, ""नत्था जनता से बेहतरीन तरीके से जु़डाव रखता है। टेलीविजन चैनल पर नत्था आम जनता से रू-ब-रू होगा। मैं बेहद खुश हूं कि मानिकपुरी "पटना लाइव" कार्यक्रम के लिए तैयार हो गए हैं।""





















