नई दिल्ली। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने शुक्रवार कहा कि यह समझ से परे है कि उच्चातम न्यायालय ने अयोध्या विवाद पर फैसले को सप्ताह भर के लिए क्यों टाला दिया।
माकपा महासचिव प्रकाश करात ने कहा यह बात समझ से पेर है कि उच्चातम न्यायालय की पीठ ने फैसले को सप्ताह भर के लिए टालने का फैसला क्यों किया जबकि इस मुद्दे का समाधान अदालत से बाहर होने की कोई संभावना नहीं है। माकपा नेता सीताराम येचुरी ने भी फैसला टाले जाने पर कहा है कि बातचीत के रास्ते का हालांकि हमेशा स्वागत है लेकिन पिछले कई सालों में ऎसा नहीं हो सका। अब सप्ताह भार में यह फैसला कैसे हो सकता है।





















