कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आरबीआई ने दी अगले संकट की चेतावनी

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अगले संकट की चेतावनी दे डाली है। उसने कहा कि आर्थिक संकट से उबरने के लिए दुनियाभर की सरकारों और केन्द्रीय बैंकों ने प्रोत्साहनों की जो खुराक अपने उद्योगों को पिलाई है, उससे मुद्रा या राजकोषीय संकट पैदा हो सकता है। रिजर्व बैंक द्वारा आयोजित केन्द्रीय बैंकों के सम्मेलन में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डी. सुब्बाराव ने कहा कि हालिया वित्तीय संकट का समाधान करने की प्रक्रिया में शायद अगले संकट का बीज बोया जा रहा है। महंगाई को नियंत्रित करने को लेकर आरबीआई की भूमिका पर भी सुब्बाराव बोलने से नहीं चुके। उन्होंने कहाकि आरबीआई को दुनिया के दूसरे देशों के केन्द्रीय बैंकों की तुलना में सिर्फ महंगाई को ही नहीं देखना होता। सच तो यह है कि उसको अपने वित्तीय उद्देश्य तय करते समय विकास और वित्तीय स्थिरता का भी ख्याल रखना पडता है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें