नई दिल्ली। पिछले वित्तीय वर्ष में भारत के घरेलू बाजार में डेस्कटॉप और लैपटॉप सहित कंप्यूटर की बिक्री में 18 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
वर्ष 2009-10 के दौरान कंप्यूटर की 80.3 लाख से ज्यादा इकाइयों की बिक्र ी हुई। उद्योग जगत को उम्मीद है कि वर्ष 2010-11 के दौरान कंप्यूटर की बिक्री 90,35000 इकाई को पार कर जाएगी। "मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन फॉर इन्फारमेशन टेकAोलॉजी"(एमएआईटी) के अनुसार, ""अप्रैल 2009 और मार्च 2010 के बीच 80.3 लाख कंप्यूटर बिके। इसी के साथ इसकी बिक्री में 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।"" अकेले डेस्कटॉप की 55.2 लाख इकाइयों की ब्रिकी हुई और 25 लाख नोटबुक व नेटबुक की बिक्री हुई। एमएआईटी के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने बताया, ""आर्थिक मंदी के खत्म होने और उपभोक्ता व व्यापार में सुधार होने की वजह से कंप्यूटर के बाजार में बेहतर स्थितियां देखने को मिल रही हैं।""





















