नई दिल्ली। दो बडी फिल्मों (करण जौहर की "कुर्बान" और प्रियदर्शन की "दे दना दन") की टक्कर को टाल दिया गया हैं। ये दोनों फिल्में पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार 27 नवंबर को प्रदर्शित होने वाली थीं, लेकिन अब यह निर्णय लिया गया है कि "कुर्बान" एक सप्ताह पहले यानी 20 नवंबर को प्रदर्शित होगी। जबकि "दे दना दन" की रिलीज डेट में कोई परिवर्तन नहीं किया गया हैं। "कुर्बान" को यूटीवी प्रदर्शित कर रहा हैं। यूटीवी के सिद्धार्थ रॉय कपूर ने इसकी पुष्ठि करते हुए कहा, हमने पाया कि एक ही दिन दो बडी फिल्मों का प्रदर्शन उचित नही रहेगा। इससे दोनों को नुकसान होगा। इसलिए रिलीज डेट अब 20 नवंबर कर दी गई हैं।