कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

क़डी सुरक्षा में हॉकी विश्व कप

नई दिल्ली। हॉकी विश्वकप के दौरान अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था होगी। इसके लिए राजधानी दिल्ली में लगभग 200 शार्प शूटर्स और एक हजार अर्धसैनिक बलों को भी तैनात किया जाएगा।
गृह मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि लगभग 200 शार्प शूटर कमांडोज इंडिया गेट के समीप राष्ट्रीय स्टेडियम के निकट की ऊंची इमारतों पर तैनात किए जाएंगे। 28 फरवरी से 13 मार्च तक होने वाले टूर्नामेंट के दौरान शहर में केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियों को भी तैनात किया जाएगा। टूर्नामेंट में 12 देशों के लगभग 400 खिलाडी और अधिकारी हिस्सा लेंगे।
दिल्ली के पुलिस आयुक्त वाईएस डडवाल ने इस संबंध में गृहमंत्री पी चिदंबरम और गृह सचिव जी के पिल्लई से मुलाकात की। डडवाल ने कहा, हमने अतिरिक्त सुक्षा बलों की मांग की थी और हमें यह मिल गए हैं। हम खेलों और शहर को पूरी सुरक्षा मुहैया कराएंगे। भारत में पिछली बार 1982 में मुंबई में हाकी विश्वकप का आयोजन हुआ था और पाकिस्तान ने खिताब जीता था। भारत ने 1975 में क्वालालंपुर में इस टूर्नामेंट का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था जब वह चैपियन बना था। पुणे के कोरेगांव पार्क इलाके में जर्मन बेकरी पर आतंकी हमले के बाद हॉकी विश्व कप के पुख्ता इंतजामों की समीक्षा का फैसला किया गया। गृह मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि मुख्य चिंता हॉकी विश्व कप को लेकर है क्योंकि टूर्नामेंट के आस-पास आतंकी घटना के कारण प्रतिभागी देश प्रतियोगिता से हट सकते हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें