कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोलकाता वनडे : श्रीलंका ने टॉस जीता, बल्लेबाजी का फैसला

कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज का चौथा वनडे कोलकाता के इडेन गार्डेüन में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस समय उपल तंरगा 8 और तिलकरत्ने दिलशान 7 रन बनाकर खेल रहे है। श्रीलंकाई टीम में तेज गेंदबाज चनाका वेलेगेदरा की जगह तिसारा परेरा को शामिल किया गया है। वेलेगेदरा अभ्यास के दौरान अपना ग्रोइन घायल घर बैठे है। भारतीय टीम में चोट की वजह से सीरीज से बाहर हुए युवराज सिंह की जगह विराट कोहली को शामिल किया गया है। पिछले पांच साल में ये पहला मौका है जब भारतीय टीम महेन्द्र सिंह धोनी और युवराज सिंह के बिना किसी वनडे मैच के लिए मैदान पर उतरेगी। भारतीय टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल 15 मैच खेले है। इनमें में आठ से उसकी जीत हुई है जबकि तीन में उसे हार मिली है। चार मैच टाई रहे है। एक मैच बारिश में धुल गया था। दूसरी ओर मेहमान टीम ने इस मैदान पर अब तक खेले गए छह मैचों में से तीन में जीत हासिल की है। दो में से उसे हार मिली है जबकि एक मैच रद्द कर दिया गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें