कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पहले शॉट के बाद बेहोश हो गई अमृता

मुंबई। शूटिंग के दौरान गश खाकर गिरजाने पर नवोदित अदाकारा अमृता पटकी ने इसका कारण बताया है। अपनी पहली ही फिल्म हाइड एंड सीक में स्विमिंग सूट पहनने वाली मिस इंडिया अर्थ अमृता ने कहा कि वह पहले शॉट के बाद बेहोश होकर गिर गई, क्योकि दृश्य के अनुकूल दिखने के लिए उन्होंने कुछ भी नहीं खाया था।
नवोदित अभिनेत्री ने अपूर्व लखिया द्वारा निर्मित इस फिल्म में सोशलाइट का किरदार निभाया है। इसमें पूरब कोहली, अर्जुन बावेजा, मृणालिनी शर्मा, समीर कोचर और अयाज खान ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। अमृता ने कहा कि वह शॉट देने के बाद काफी राहत का अनुभव कर रही थीं, लेकिन यह उनके लिए थका देने वाला अनुभव रहा है। जब वह स्वीमिंग पूल में शॉट दे रही थीं, उस वक्त काफी गर्मी थी। उन्होंने बताया कि मैं शॉट देते वक्त काफी रोमांचित थीं, क्योंकि फिल्मों के लिए यह कैमरे के सामने मेरा पहला शॉट था। हम अहमदाबाद में आउटडोर शूटिंग कर रहे थे और वहां 47 डिग्री तापमान था। उन्होंने कैमरे में खुद को बेहतर दिखाने के लिए कुछ भी नहीं खाया था। हालांकि, शॉट देने के बाद वह बेहोश हो गई, क्योंकि उनका रक्तचाप गिर गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें