कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एनटीपीसी का सरकार के साथ उत्पाद साझेदारी समझौता

नई दिल्ली। बिजली उत्पादक एनटीपीसी ने मंगलवार को कहा कि उसने सरकार के साथ तेल और गैस के चार क्षेत्रों में उत्पादन साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

कंपनी ने खम्बात ख़ाडी (गुजरात) में एक क्षेत्र, कृष्णा-गोदावरी बेसिन (आंध्र प्रदेश) में दो और अंडमान में एक क्षेत्र के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किया है। नई खोज लाइसेंस नीति के तहत आठवें दौर की बोली में कंपनी में इन क्षेत्रों को दिया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ने एक बयान में कहा कि खम्बात की ख़ाडी क्षेत्र में कंपनी की 100 प्रतिशत हिस्सेदारी है जबकि अन्य क्षेत्रों में वह ओएनजीसी और अन्य सरकारी कंपनियों की साझेदार है। इन क्षेत्रों में उसकी हिस्सेदारी 10 प्रतिशत है। मुख्य रूप से कोयला आधारित ताप बिजली परियोजनाओं को संचालित करने वाली एनटीपीसी पिछले कुछ समय से अपने ऊर्जा क्षेत्र का विस्तार कर रही है। एनटीपीसी ने परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में प्रवेश किया है और सरकारी कंपनी परमाणु ऊर्जा निगम के साथ करार किया।  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें