कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

गिरावट पर सिमटे शेयर बाजार

मुंबई। दिनभर चले उतार-चढाव के बाद आखिरकार देश के शेयर बाजार में गुरूवार को कारोबार गिरावट के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 101 अंक टूटकर 16,327 पर और एनएसई का निफ्टी 26 अंक की गिरावट के साथ 4,887 पर बंद हुआ। एनएसई के मंझोले सूचकांक सीएनएक्स मिडकैप में 0.66 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.62 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.40 प्रतिशत की कमजोरी रही। सेंसेक्स के जो शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे उनमें आरआईएल, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, रिलायंस इंफ्रा, जे पी एसोसिएट्स और आरकॉम प्रमुख रहे। वहीं एचडीएफसी बैंक, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, एचयूएल और इंफोसिस में तेजी रही। दोपहर 2.40 बजे बीएसई का सेंसेक्स 97 अंक की गिरावट के साथ 16,332 पर और एनएसई का निफ्टी 26 अंक की कमजोरी के साथ 4,888 पर कारोबार कर रहा था। सीएनएक्स मिडकैप में 0.60 प्रतिशत की गिरावट दिख रही थी। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.66 प्रतिशत और बीएसई स्मॉलकैप में 0.37 प्रतिशत की कमजोरी थी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें