लंदन, 27 अगस्त। एशेज में शिकस्त के बाद मंथन के दौर से गुजर रहे आस्ट्रेलियाई कोच टिम नील्सन ने माना कि ओवल पिच का मिजाज भापने में उनसे गलती हो गयी और ऑफ स्पिनर नाथन हारिटज को टीम में शामिल नहीं करना बडी गलती थी। नील्सन ने कहा कि मै इसकी जिम्मेदारी लेता हूं, मुझे लगता है कि कई ऎसी चीजे है जिन्हें मै कर सकता था। "द ऎज" ने उनके हवाले से कहा कि सबसे बडी चीज जिसमें मै बदलना चाहूंगा, मेरा मानना है कि मैने पिच को पढने में गलती की है। मैने नहीं सोचा था कि यह उतनी स्पिन लेगी जितनी यह पहले दिन से स्पिन लेने लगी थी। मैने सोचा था कि यह विकेट सूखेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमले दो या तीन दिन यह अच्छा बल्लेबाजी विकेट होगा। हम इसके आकार और प्रकार से पता नहीं लगा पायें कि यह इतना सूखा हुआ है और टूटेगा। इतनी जल्दी स्पिन लेगा, हमने सोचा कि यह बाद में स्पिन लेगा। लेकिन संतुलित गेंदबाजी के साथ अतीत में भी हमे स्पिन और घीमे विकेट पर सफलता मिली है।