मुंबई। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) वित्त वर्ष 2010-11 में 20 हजार लोगों की भर्ती करेगा। सूत्रों के अनुसार चालू वित्त वर्ष में बैंक ने 25 हजार लोगों को नौकरी दी है। वित्त वर्ष 2008-09 में भी बैंक ने विभिन्न स्तर पर 27 हजार कर्मचारियों की भर्ती की थी। इस बार भी ऎसी ही योजना है। एसबीआई, मार्केटिंग,बैकिंग और सलाहकार सेवाओं के लिए 11 हजार क्लर्को की भर्ती करेगा। इसके अलावा बैंक मार्केटिंग और रिकवरी व तकनीकी अधिकारियों (कृषि क्षेत्र) के रूप में 481 अधिकारियों की भर्ती करेगा।