कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पापा टैक्स उन पर लगाओं जो लडकियों से छेडखानी करते है

नई दिल्ली। प्रणव मुखर्जी के बजट पेश करने से पहले उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता को एक पत्र लिख है इस पत्र में शर्मिष्ठा ने लडकियों से छेडछाड करने वाले लोगों पर टैक्स लगाने की मांग की है। उन्होंने इस पत्र में अपने जैसे कलाकारों को इनकम टैक्स से रियायत देने पर विचार करने का कहा है।
उन्होंने ने लिखा है जब भी आने वाले बजट पर मैंने अपने विचार आपके सामने रखने चाहे मैं आपकी फौलादी नजर को देखकर चुप हो जाती। इसलिए ये ओपन पत्र लिख रही हूं। मुझे आशा है कि आप टैक्स छूट और नए टैक्सों के मेरे सुझावों पर विचार करेंगे। शर्मिष्ठा ने पत्र में लिखा 90-95 प्रतिशत इनकम टैक्स उन जानवरों से लेना चाहिए, जो दिल्ली और एनसीआर की सडकों पर खुले घूमते है और उनकी जिंदगी का मात्र मकसद महिलाओं की गाडियों का सडक पर पीछा करना, और महिलओं को वे तंग करते है। यही नया टैक्स रोडसाइड रोमिया और छेडखानी करने वालों पर भी लगाया जाना चाहिए।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें